धनबाद : झारखंड के आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने घोषणा की कि गैस रिसाव में मारी गई दो महिलाओं—ललिता देवी और प्रियंका कुमारी—के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट धनबाद के उपायुक्त से मांगी गई है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। प्रभावित क्षेत्र बीसीसीएल के अधीन होने के कारण मंत्री ने कंपनी को जिला प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा और संभावित शिफ्टिंग पर तुरंत काम करने को कहा। कई लोग गैस की चपेट में आए हैं और उनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। सरकार मामले की लगातार निगरानी कर रही है और उपायुक्त से रोज रिपोर्ट ली जा रही है।




