पुलिस ने कहा कि ओलीडीह थाना क्षेत्र के शांति विहार कॉलोनी में मंगलवार को एक रवींद्र सिंह ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।पुलिस ने सुबह मृतक रेखा देवी का शव उसकी बहन के घर से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी अपने घर से फरार हो गया।पुलिस के अनुसार, पेशे से ट्रक चालक आरोपी ने अपनी पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। रेखा अपनी बहन के घर रहने गई थी। उसकी बहन एक शादी में शामिल होने के लिए अपने परिवार के साथ बाहर गई थी। रवींद्र पत्नी से मिलने के लिए अचानक अपनी भाभी के घर गया। वहां पहुंचकर उसने अपनी पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ पकड़ लिया। घटना से नाराज होकर उसने दूसरे कमरे में बंद कर दिया और उसकी पत्नी के सिर पर बेंत से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना में रेखा को गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।रेखा का कथित प्रेमी कमरे से फरार हो गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे रवींद्र और दूसरे व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं।



