पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 1 मार्च 2026 को दावा किया कि भारतीय क्रिकेटर ऋचा घोष के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के मंत्री मोहम्मद गुलाम रब्बानी और पार्टी के अन्य विधायकों के नाम नई मतदाता सूची में ‘अंडर एडजुडिकेशन’ (विचाराधीन) श्रेणी में रखे गए हैं।ऋचा घोष सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 19 की निवासी हैं. वे हाल ही में पश्चिम बंगाल पुलिस में डीएसपी के रूप में शामिल हुई हैं. चूंकि ऋचा वर्तमान में बेंगलुरु में ट्रेनिंग ले रही हैं, इसलिए वे मतदाता सूची के विशेष संशोधन (SIR) प्रक्रिया के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकीं. ऋचा के साथ-साथ उनकी बहन सोमश्री घोष का नाम भी इसी श्रेणी में रखा गया है. उनके पिता मानवेन्द्र घोष ने कहा कि उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए थे, फिर भी बेटियों के नाम लिस्ट में नहीं आए.तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने एक्स पर कहा ऋचा घोष जैसी वर्ल्ड कप जीतने वाली स्टार, बंगाल की शान, भारत की हीरो, विकेटकीपर-बैटर जिसने नीली जर्सी पहनी और देश का नाम रोशन किया, उसे अब फाइनल वोटर लिस्ट में “अंडर एडजुडिकेशन” कर दिया गया है। वह, जिसने विदेशों में भारत को शानदार तरीके से रिप्रेजेंट किया है,उसके वोटर स्टेटस पर सवाल उठाए जा रहे हैं.जब सेलिब्रिटी और नेशनल आइकॉन को भी मनमाने ढंग से टारगेट किया जा सकता है, उनसे सवाल किए जा सकते हैं,तो आम बंगाली वोटर के लिए क्या उम्मीद है?




