राँची: राँची में अरगोड़ा से डिब्डीह जाने वाले मार्ग पर एक वृद्ध व्यक्ति बेसहारा अवस्था में सड़क किनारे बैठे हुए पाए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं प्रतीत होती, जिसके कारण वे अपने बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि उन्होंने जो जानकारी दी है उससे पता चलता है कि वे मुस्लिम हैं और पश्चिम बंगाल के आसनसोल के निवासी हैं.स्थानीय लोगों ने शहर के जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि उक्त वृद्ध व्यक्ति को समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाए तथा उनके परिजनों तक पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।इस संबंध में राँची के उपायुक्त (डीसी) ने मामले में संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन सदर को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं, ताकि वृद्ध व्यक्ति को शीघ्र उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके और उनकी पहचान सुनिश्चित कर परिजनों से संपर्क स्थापित किया जा सके।




