रांची:दिनांक 28.02.2026 की रात्रि में थाना प्रभारी, विधानसभा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नयासराय में लड़ाई-झगड़ा हो रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी अन्य पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ ग्राम नयासराय पहुँचे। वहाँ पाया गया कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों द्वारा जाकिर अंसारी (पिता स्व० शेख महमुद्दीन), निवासी ग्राम नयासराय, थाना विधानसभा, जिला राँची एवं उनके पुत्र के साथ मारपीट की जा रही थी। घटना में वादी का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज Aston Hospital में चल रहा है।
पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए एक टीम का गठन कर घटना में शामिल 12 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त अरूण खलखो एवं अजय तिर्की (पता– नयासराय) का इलाज कुटे अस्पताल में चल रहा है। घटना में प्रयुक्त हथियार एवं वाहनों को भी विधिवत बरामद किया गया है।वादी जाकिर अंसारी (उम्र लगभग 57 वर्ष) के लिखित आवेदन के आधार पर 30 नामजद एवं 10–15 अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध विधानसभा थाना कांड सं० 21/26, दिनांक 01.03.2026, धारा 191(2)/191(3)/191/190/126(2)/115(2)/118(1)/117(2)/111(2) भा०न्या०सं० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता
- छोटू खालखो (30 वर्ष)
- कुलदीप खलखो (25 वर्ष), दोनों पिता चारो खालखो
- बबलू कुजूर (30 वर्ष), पिता राजेश कुजूर
- शुभम प्रजापती उर्फ मित्तल प्रजापती (30 वर्ष), पिता प्रसाद प्रजापती – सभी पता लालगुटवा
- कमलेश महली (29 वर्ष), पिता शिवनाथ महली
- चंदन टोप्पो (27 वर्ष), पिता स्व० नवीन टोप्पो
- राज किशोर उराँव (23 वर्ष), पिता कुशुन उराँव – तीनों पता करम टोली, गुटवा, थाना नगड़ी (दलादली ओपी)
- प्रदीप लोहार (24 वर्ष), पिता राम प्रसाद लोहार, पता रातु बड़का टोली
- सुमित कुमार सिंह (26 वर्ष), पिता सुनील सिंह, पता काठीटांड
- मुकेश कुमार (20 वर्ष), पिता राम प्रवेश राय
- रवि कुमार (27 वर्ष), पिता स्व० बबन सिंह – दोनों पता केशव नगर, काठीटांड़, थाना रातु
- दिलजन मुण्डा (32 वर्ष), पिता स्व० राम दयाल मुण्डा, पता पुन्दाग, पाहन टोली, थाना पुन्दाग ओपी, जिला राँची




