मुख्यमंत्री एवं टाटा समूह के चेयरमैन के बीच झारखण्ड में निवेश को लेकर हुई अहम बैठक

0
hemant soren

मुख्यमंत्री Hemant Soren एवं टाटा समूह के चेयरमैन श्री एन. चंद्रशेखरन के बीच झारखण्ड में निवेश को लेकर एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक श्री टी.वी. नरेंद्रन, कॉरपोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष श्री डी.बी. सुंदरा रामम तथा रांची के चीफ रेजिडेंट एक्जीक्यूटिव श्री संजय मोहन श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

टाटा समूह के चेयरमैन श्री एन. चंद्रशेखरन ने बैठक के उपरांत प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। हमारी यह बैठक अत्यंत सार्थक और सकारात्मक रही, जिसमें राज्य एवं ज़िले के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई .Tata Companies न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। झारखण्ड हमारे लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यहीं से हमारे औद्योगिक सफर की शुरुआत हुई। हम राज्य के विकास में निरंतर योगदान देते रहेंगे।राज्य में हमारे कई प्रमुख औद्योगिक उपक्रम संचालित हैं। Tata Steel का जमशेदपुर स्थित संयंत्र विश्वस्तरीय है। इसके अतिरिक्त Tata Motors तथा टाटा ऑटो कंपोनेंट्स भी राज्य में सक्रिय हैं।हम राज्य सरकार के साथ विभिन्न विकासात्मक पहलों में साझेदारी करना चाहते हैं। विशेष रूप से होटल एवं पर्यटन क्षेत्र में होटल स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। प्रारंभिक चरण में रांची पर विचार किया जा रहा है, उसके बाद अन्य स्थानों का चयन किया जाएगा।हम सरकार के साथ मिलकर नए कौशल विकसित करने और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Tata Steel पहले से व्यापक CSR कार्य कर रही है। अब समूह स्तर पर भी CSR गतिविधियों को और सशक्त किया जाएगा, विशेषकर उन क्षेत्रों में जिन्हें राज्य सरकार प्राथमिकता देती है। Tata Steel ने उन्नत तकनीक आधारित इस्पात उत्पादन के लिए ₹11,000 करोड़ के नए निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। यह आधुनिक तकनीक स्टील उत्पादन प्रक्रिया को तेज अधिक प्रभावी तथा कम कार्बन उत्सर्जन वाला बनाएगी। इस तकनीक का विकास टाटा स्टील ने स्वयं किया है और इसका संपूर्ण निवेश जमशेदपुर में किया जाएगा। यह परियोजना न केवल भारत बल्कि वैश्विक इस्पात उद्योग के लिए भी महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।साथ ही, हाइड्रोजन आधारित प्रौद्योगिकी में भी निवेश किया जा रहा है जो रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है।इस क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास के माध्यम से भविष्य की हरित ऊर्जा और स्वच्छ उत्पादन प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री जी का कहना है कि Knowledge-based Industry के क्षेत्र में भी संभावनाओं का अध्ययन हो। इस पर हम विचार करेंगे।राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर एक विशेषज्ञ समूह गठित किया जाएगा जो राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए नई पहलों पर कार्य करेगा। हमारा उद्देश्य है कि उद्योग और सरकार मिलकर झारखण्ड के सतत एवं समावेशी विकास की दिशा में कार्य करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here