झारखण्ड: Godda के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि “INDI ही कॉकरोच है,कॉकरोच ही INDI है”दिल्ली में 8 जून को होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक पर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “अब INDI गठबंधन में कौन है? CPM कह रही है कि हम साथ नहीं हैं। मैं रांची से आ रहा हूं, जहां JMM कह रही है कि हम दूसरा उम्मीदवार उतारेंगे, DMK अलग सीट पर जाकर बैठ गई है, और तृणमूल कांग्रेस का तो कोई अता-पता ही नहीं है। इस गठबंधन का कोई अस्तित्व ही नहीं है…”
इसके अलावा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने डॉलर की कीमत पर भी मिडिया से बात की, उन्होंने कहा है कि, “रोज चर्चा हो रही है कि डॉलर का दाम बढ़ रहा है… इस देश के जानने वाली बात है कि हमारी निर्भरता डॉलर पर क्यों आई? डॉलर और रुपये का क्या संबंध? जब द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने अमेरिका का साथ दिया तो 1945 में ब्रेटन वुड्स समझौते पर हस्ताक्षर किए गए… जब स्वतंत्र भारत की सरकार में नेहरू के पास ये बातें आईं तो 1949 में उन्होंने ब्रेटन वुड्स समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए…अमेरिका ने 1962 में ब्रेटन वुड्स समझौते के तहत ये तय किया कि अब जो डॉलर छपेंगे, उसके लिए जो गोल्ड देना होता था वो नहीं दिया जाएगा। इसका अर्थ वे जितना चाहें उतना डॉलर छाप सकते थे… तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 6 जून 1966 को रुपये का अवमूल्यन किया… 1971 आते-आते ब्रेटन वुड्स खत्म हो गया लेकिन इंदिरा गांधी उसे चलाती रहीं और आज ही के दिन 7 जून 1974 को उन्होंने(इंदिरा गांधी) गुलामी के दस्ताबेज पर हस्ताक्षर कर दिया और मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने देश को मुर्ख क्यों बनाया?…”




