खूंटी में भाजपा ने किया DC-SP कार्यालय का घेराव

0
aditya sahu

खूंटी: आज भाजपा खूंटी जिला द्वारा आयोजित उपायुक्त कार्यालय घेराव में सम्मिलित होकर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने परीक्षा घोटाले की CBI जांच एवं छात्रों पर दर्ज फर्जी FIR वापस लेने की मांग को बुलंद किया। आदित्य साहू का कहना है कि, “छात्र विरोधी हेमंत सरकार ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलते हुए नौकरी बेचने का काम किया। जब झारखंड के युवाओं ने इसके खिलाफ उलगुलान किया, तो सरकार दमन और फर्जी मुकदमों के जरिए उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। लेकिन झारखंड के छात्र डरने वाले नहीं हैं, क्योंकि उनके साथ भारतीय जनता पार्टी मजबूती से खड़ी है।” इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, विधायक नवीन जायसवाल, प्रदेश मंत्री सीमा सिंह , प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश सिंह , जिला अध्यक्ष आनंद कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।आज गोड्डा जिले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में DC-SP कार्यालय का जोरदार घेराव किया गया।खूंटी,गोड्डा के अलावा रामगढ़, देवघर, लोहरदगा और जामताड़ा
जिलों में DC-SP कार्यालय का घेराव किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here