Weather Update: झारखंड में गर्मी ने पकड़ा अपना रफ्तार, कल सबसे गर्म रहा मौसम .

0

झारखंड में अब अच्छी-खासी धूप दिखने के साथ-साथ कई जिलों के तापमान में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है. बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 35.5 डिग्री बोकारो का रहा, तो वहीं सबसे न्यूनतम तापमान 15 डिग्री गोड्डा में दर्ज किया गया. बुधवार के मौसम की बात करें तो आज भी जोरदार धूप खिलेगी.रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल राज्य में किसी भी तरह का कोई भी सिनॉप्टिक फीचर का असर नहीं देखा जा रहा है. इसलिए आज के मौसम में कोई अहम बदलाव नहीं है. आज भी मौसम शुष्क एवं ड्राई रहेगा. यही स्थिति आने वाले 18 मार्च तक बनी रहेगी.मौसम केंद्र के अनुसार आज मौसम शुष्क एवं ड्राई रहेगा. आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. दोपहर में अच्छी-खासी खिली धूप देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा. अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी की उम्मीद है, जिससे दोपहर में लोगों को गर्मी ज्यादा लग सकती है. वहीं, बारिश को लेकर कोई भी चेतावनी नहीं है.आज के संभावित अधिकतम तापमान की बात करें तो देवघर में 34 डिग्री, धनबाद में 34, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुर व साहिबगंज में 34 डिग्री, कोडरमा में 35 डिग्री, पलामू, गढ़वा व चतरा में 36 डिग्री, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम में 34 डिग्री, हजारीबाग, रामगढ़ व गुमला में 34 डिग्री, रांची में 33 डिग्री, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला में 37 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया जा सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here