झारखण्ड : भाभी ने प्रेमिका से शादी करने के लिए किया मना तो देवर ने ले ली जा*न

0

गिरिडीह: दरअसल राजधनवार थाना क्षेत्र के घोडथंबा ओपी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डूमरडीहा में सुबह 4:00 बजे 32 वर्षीय महिला रेहाना खातून की उसके देवर ने धारदार हथियार से ह*त्या कर दी है. ह*त्या के समय मृ*तका रोजा के लिए शहरी के लिए मकान के पीछे लगे चापानल के पास बर्तन धोने गई थी. इसी बीच अहले सुबह सन्नाटा पाकार चापानल के पास ही धारदार हथियार से उसके गर्दन, चेहरे, पेट सहित शरीर के अन्य हिस्सों में वार कर ह*त्या कर दी. मृ*तका डूमरडीहा निवासी सुद्दीन अंसारी के बड़े पुत्र शमशेर अंसारी की पत्नी थी.पुलिस ने आरोपी के पिता सुद्दीन अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. शुद्दीन ने बताया कि रेहाना खातून सबसे बड़ी बहू थी. बेटा शमशेर नवादा में राजमिस्त्री का काम करता है. घर की मालकिन रेहाना ही थी. इसी बीच बेटा अंशुर का गांव के ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उसी से शादी करना भी चाहता था, लेकिन रेहाना इसका विरोध कर रही थी. पिछले एक माह से अंशुर अपनी भाभी रिहाना से विवाद करता आ रहा था और यही कारण है कि रिहाना अन्य अपराधियों के साथ मिलकर उनकी बेरहमी से ह*त्या कर दी.हालांकि सूचना मिलते ही घोडथांबा ओपी प्रभारी विभूति देव और धनवार प्रभारी नंदू कुमार पाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और श*व के साथ धारदार ह*त्यार, कपड़ा और मृ*तका का कटा हुआ दांत बरामद किया है. साथ ही ससुर को हिरासत में लिया पूछताछ के बाद पीआर बांड पर उन्हें छोड़ दिया गया है. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा. लोग पुलिस को श*व उठाने नहीं दे रहे थे. ग्रामीणों का कहना था कि पहले आरोपी को गिरफ्तार किया जाए, लेकिन पुलिस ने विश्वास दिलाया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here