झारखण्ड : गुमला में 2 नाबालिग स्कूली छात्राओं के साथ गैंगरेप, 3 आरोपी नाबालिक

0

गुमला : गुमला में जहां डुमरी थाना क्षेत्र की 2 नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना की शिकायत मिलने के बाद डुमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. वहीं पुलिस नेकार्रवाई करते हुए 3 नाबालिग किशोर को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया.मिली जानकारी के अनुसार डुमरी थाना क्षेत्र की पीड़ित दोनों स्कूली छात्राएं 9 मार्च को मेला घूमने गई थी. वहीं एक छात्रा की जान पहचान के लड़के के साथ मुलाकात हुई. इसके बाद नाबालिग लड़के ने घर पहुंचा देने की बात कहकर अपने बाइक पर छात्रा और उसकी दोस्त को लेकर अपने नए घर ले गया. इसके बाद छात्र ने अपने दो अन्य दोस्तों को बुला कर सभी ने 9 और 10 मार्च को दोनों छात्राओं के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद डरी सहमी छात्राएं 11 मार्च को अपने किसी दोस्त के घर रुकी और 12 मार्च को अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान परिजनों से रास्ते में मुलाकात हो गई और छात्राओं ने पूरी आपबीती सुनाई. इसके बाद थाना में प्राथमिक दर्ज कराई गई. थाना प्रभारी डुमरी ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी तीन नाबालिग लड़कों को बाल सुधार गृह भेज दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here