झारखण्ड : अंबा प्रसाद ने हेमंत सोरेन की “लाडली” होने का उठाया भरपूर लाभ

0

झारखंड की युवा विधायक के रूप में ख्याति अर्जित कर चुकी बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद जमीन घोटाला मामले में होटवार जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भी लाडली थी. अंबा के करीबी बताते हैं कि हेमंत राज में अंबा का इतना रसूख और दबदबा था कि जब उसका जी चाहता था वह सीएम से मिल लेती थी, जिन्हें मिलवाना होता था सीएम से उन्हें मिलवा भी देती थी. राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियो की ट्रांसफर पोस्टिंग में अंबा की खूब मनमानी चलती थी. जिसे जहां चाहा अंबा उसकी वहां पोस्टिंग करवा देती थी. कल तक अंबा का यह खेल पर्दे के पीछे था मगर ईडी के छापे ने उनके इस चेहरे को बेनाब कर दिया है. ट्रांसफर पोस्टिंग का यह खेल सीओ शशि भूषण सिंह को आगे कर अंबा खेल रही थी. इस खेल में अंबा ने न केवल करोड़ों कमाए बल्कि शशि भूषण सिंह ने भी करोड़ों की संपति अर्जित कर ली है. अंबा के बड़कागांव स्थित आवास से प्रवर्तन निदेशालय ने एक इलेक्ट्रानिक बैग बरामद किया है जो अंगूठे के थंब एंप्रेसन से ही खुलता है. यह बैग अभी ईडी के कब्जे में है. बैग खुलने के बाद ही इसके अंदर का राज का पर्दाफास होगा.जानकारों के मुताबिक, अंबा की नजर शहर में कई बेस कीमती जमीनों पर थी. कई बार उन्होंने इन जमीनों पर कब्जे की कोशिश की. हुरहुरु में एक जमीन पर कब्जे की कोशिश के दौरान खूब हंगामा हुआ था. मामले को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी. बाद में मामला ऊपर के आदेश के बाद ठंडे बस्ते में चला गया. बहरहाल, ईडी की आगे की क्या कारवाई होती इस पर पब्लिक की नजर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here