बिहार : पटना सिविल कोर्ट के कैंपस में ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट, 1 की मौ*त

0

बुधवार को पटना के सिविल कोर्ट कैंपस में एक ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया, जिसमें 1 वकील की मौ*त हो गई और कई लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज पटना के PMCH हॉस्पीटल चल रहा है.

राजधानी पटना के सिविल कोर्ट कैंपस में लगे ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में एक वकील की मौ*त हो गई है, जबकि 6 वकील बुरी तरह जख्मी हैं. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, सभी घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद की और इलाज के लिए PMCH भेज दिया है. यह हादसा पीरबहोर थाना इलाके की है. वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर से अचानक निकली तेज आग ने वहां की आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटना स्थल पर मौजूद लोग घायल हो गए.मृतक वकील की पहचान देवेन्द्र प्रसाद के रूप में हुई है, जो दिव्यांग थे. पुलिस अफसर और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है. वहीं, घटना से नाराज अधिवक्ता धरने पर बैठ गए हैं और अफसरों से सवाल करते हुए नारेबाजी भी कर रहे हैं. मौके पर पुलिस के बड़े अफसर प्रदर्शन कर रहे वकीलों को समझाने में जुटे हुए हैं. हंगामा कर रहे वकीलों की मांग है कि मृ*तक वकील के परिवार वालों को 20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए.वकीलों का इल्जाम लगाया कि इलेक्ट्रीक डिपार्टमेंट की लापरवाही की वजह से घटना हुई है. उन्होंने बताया गया है कि ट्रांसफार्मर का तेल लिक कर रहा था और उसमें आग लग गई, जिसके चलते ट्रांसफार्मर का मीटरिंग यूनिट फट गया और इतना बड़ा हादसा हो गया. बता दें कि मीटरिंग यूनिट ट्रांसफार्मर के ऊपर लगता है. दूसरी तरफ, इस पर बिजली कर्मियों ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी से यह हो सकता है. क्योंकि मीटरिंग यूनिट का काम मीटर को सिग्नल देना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here