वीवीएस लक्ष्मण ने इस खिलाड़ी को बताया टीम इंडिया का ‘एक्स फैक्टर

0

VVSजब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तीन अलग-अलग दल चुने गए तो इस पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं. इनमें कुछ बड़े नाम मिसिंग थे तो कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया था. दो युवा तेज गेंदबाजों का नाम काफी चौंकाने वाला था. कुछ लोग टीम से संतुष्ट थे तो वहीं कई क्रिकेट एक्सपर्ट सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टीम में शामिल नहीं किए जाने से हैरान भी थे. वहीं मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) भारत के लिए टी20 खेल चुके हैं, लेकिन इस युवा तेज गेंदबाज को टेस्ट टीम के लिए चुना गया. एक अन्य नाम टी नटराजन (T Natarajan) का नाम भी चौंकाने वाला रहा. इस बीच भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) ने भारतीय टीम को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है. लक्ष्मण ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो भारतीय टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकता है. वीवीएस लक्ष्मण के मुताबिक युवा तेज गेंदबाज टी नटराजन ना सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज बल्कि टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम के एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं.आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले नटराजन अपनी यॉर्कर्स और पिन प्वाइंट बाउंसर के लिए जाने जाते हैं. बहुत से लोगों का विश्वास है कि तमिलनाडु के नटराजन को जल्दी मौका दे दिया गया है, लेकिन भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ऐसा नहीं मानते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वीवीएस लक्ष्मण एक-दो बातें अच्छी तरह जानते हैं. उनका मानना है कि टी नटराजन का नाम टी-20 के लिए ही नहीं चुना गया बल्कि टी-20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर भी चुना गया है. उन्होंने स्पोर्ट्स स्टार पर कहा, ”टी20 वर्ल्ड कप अगले साल होना है. अगर आप भारतीय टीम को देखें तो टीम को ऐसे गेंदबाज की जरूरत है, जो डेथ ओवरों में बढ़िया गेंदबाजी कर सके. मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी को डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते देखना अच्छा है, लेकिन नटराजन को बाएं हाथ का होने की वजह से मौका दिया गया है.”वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, ”मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि उनके पास विविधता है, जिसका इस्तेमाल उन्होंने आईपीएल में नहीं किया. उनके पास बाउंसर हैं, स्लोअर गेंद है, ऑफ कटर है. वह नई गेंद से विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. मूल रूप से नटराजन में यॉर्कर का आत्मविश्वास है. उन्होंने आईपीएल में नियमित यॉर्कर डाले हैं. आरसीबी के विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को कई बार आउट किया है हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग में टी नटराजन ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को तीन बार आउट किया. वह अच्छे यॉर्कर और बाउंसर डालते हैं. उनके पास और भी हथियार हैं. टी नटराजन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में यॉर्कर के लिए ही जाने जाते हैं. टी नटराजन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं जिसके मेंटर वीवीएस लक्ष्मण हैं. यही वजह है कि वो इस गेंदबाज के बारे में काफी अच्छी तरह से जानते हैं. ranjana