पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट लीग का फाइऩल में लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, भारतीय कप्तान से होने लगी तुलना

0

Babar Azamपाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम के नाबाद अर्धशतक के दम पर कराची किंग्स ने पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में लाहौर कलंदर्स को पांच विकेट से हराकर पहली बार इस टी20 टूर्नामेंट का खिताब जीता। इस मैच में बाबर ने 49 गेंद में सात चौकों की मदद से नाबाद 63 रन की पारी खेली जिससे कराची की टीम ने आठ गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 135 रन बनाकर जीत दर्ज की। बाबर आजम ने टीम को जीत दिलाई ही बल्कि टी-20 क्रिकेट में रिकॉर्ड भी बना लिया। आजम को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी दिया गया। बाबर ने पीएसएल (PSL) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। पीएसएल के इस सीजन में 473 रन बनाकर बाबर मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल करने में में भी कामयाब रहे। बाबर आजम ने पीएसएल के पांचवें सीजन में 59.12 के औसत से रन बनाए। फाइनल में शानदार पारी के बाद बाबर आजम के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से तुलना कर रहे सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के कई दिग्गज क्रिकेटर भी बाबर आजम को विराट कोहली से सीख लेने की सलाह देते हैं। ऐसे में अब एक बार फिर दोनों खिलाड़ियों की तुलना काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि फाइनल मुकाबले में लाहौर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। लाहौर ने कराची को 135 रनों का लक्ष्य दिया था। 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची की शुरुआत भी ज्यादा अच्छी नहीं रही और धीरे-धीरे टीम के कई बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद बाबर ने एक छोर संभाले रखा और वाल्टिन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। बाबर ने अंत में 63 रन की पारी खेलकर कराची किंग्स को पहली बार विजेता बनाया ranjana