मणिपुर में फिर हिं*सा,2 बच्चों की मौ*त के बाद इलाके में तनाव,5 जिलों में इंटरनेट बंद, बिष्णुपुर में कर्फ्यू

0
manipur hinsa

मणिपुर: सोमवार रात को बिष्णुपुर के मोइरांग के ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई गांव में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने एक घर पर रॉकेट दाग दिया, जिसमें 5 वर्षीय लड़के और 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई। बच्चों की मां इस हमले में बुरी तरह घायल हो गईं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।हमला मोइरांग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई में रात करीब 1 बजे हुआ।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक पेट्रोल पंप के पास 2 तेल टैंकरों और एक ट्रक में आग लगा दी और अस्थायी पुलिस चौकी को नुकसान पहुंचाया।बाद में पुलिस ने आंसू-गैस के गोले दागे। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 19 घायल हैं।मणिपुर के गृह विभाग ने 7 अप्रैल को जारी एक आदेश के अनुसार, इंटरनेट बंद करने का आदेश इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों पर लागू किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह कदम “गलत सूचना और अफवाहों” के प्रसार को रोकने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए उठाया गया है। ये प्रतिबंध 7 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से प्रभावी होंगे। विष्णुपुर में कर्फ्यू भी लागू है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here