UWW ने दी चेतावनी, पहलवानों के हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा, अगर 45 दिनों के भीतर WFI के चुनाव नहीं होते हैं तो भारत को निलंबित कर दिया जाएगा

0

युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने आज भारत के शीर्ष पहलवानों को जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिये जाने की निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर चुनाव नहीं होते हैं कि भारतीय कुश्ती महासंघ को सस्पेंड कर दिया जायेगा। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने पहलवानों के विरोध पर कड़ा बयान जारी कर पहलवानों के हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा की। UWW ने अपने बयान में यह भी कहा कि अगर 45 दिनों के भीतर WFI के चुनाव नहीं होते हैं तो भारत को निलंबित कर दिया जाएगा। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने अब तक की जांच के परिणामों की कमी पर अपनी निराशा व्यक्त की और अधिकारियों से बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोपों की गहन और निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here