चाईबासा : मंगलवार को सुरक्षाबलों ने जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के मारादिरी, हाथीबुरू मेरालगढ़ा और छोटा कुईड़ा जंगल के आसपास लगाए गए सभी आईईडी को बरामद किया जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है। चाईबासा पुलिस ने जानकारी दी की सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर और बम निरोधक दस्ते के साथ संयुक्त अभियान में चाईबासा पुलिस ने टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र से 11 आईईडी को निष्क्रिय कर दिया है। सभी आईईडी नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों और नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए थे।



