सीएम हेमंत सोरेन ने इंटर (आर्ट्स) और (कॉमर्स) परीक्षा में उत्तीर्ण होने सभी छात्र-छात्राओं को दी बधाई

0

झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा 14 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थी. जिसमें आर्ट्स में तक़रीबन 2.12 लाख एवं इंटरमीडिएट में 38,000 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. जिसके बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज इंटरमीडिएट कॉमर्स और आर्ट्स के 2 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के मार्क्स ऑनलाइन जारी किए.झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी है. इंटर आर्ट्स में कशिश परवीन ने टॉप किया है,और इंटर कॉमर्स में सृष्टि कुमारी टॉपर बनीं हैं.झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया ”झारखण्ड एकेडमिक कॉउन्सिल (जैक) बोर्ड इंटर (आर्ट्स) और (कॉमर्स) परीक्षा में उत्तीर्ण होने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो, यही कामना करता हूँ। इस अवसर पर सभी अभिभावकों और शिक्षकों को भी हार्दिक बधाई।”

छात्रों के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जारी किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टॉपर उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची की सृष्टि कुमारी के अंक 480/500,दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टॉपर उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची के महिश प्रवीण के 479/500 अंक हैं। तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टॉपर मारवाड़ी महिला कॉलेज रांची की रिया कुमारी के 475/500 अंक हैं। वहीं झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में डीएवी पब्लिक स्कूल धनबाद की कशिश परवीन ने 469 अंक के साथ टॉप किया है। वहीं 465 अंक हासिल कर एमएलए इंटर महिला कॉलेज की दीक्षा साहू दूसरे स्थान पर रहीं. वहीं तीसरे स्थान पर 464 अंको के साथ संत जेवियर कॉलेज रांची के सुधांशु कुमार हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here