चंडी चौकी हरिद्वार के नजदीक रोडवेज की बस खाई में गिरने से दो की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकाला। मौके पर सीएफओ अभिनव त्यागी व सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, एसओ श्यामपुर, एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद रहे।उत्तराखंड पुलिस ने बताया आज सुबह चंडी चौकी हरिद्वार के पास रोडवेज बस के अनियंत्रित होकर सड़क से पलटकर नीचे गिरने की सूचना पर स्थानीय पुलिस, SDRF व फायर सर्विस के जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। हरिद्वार SDM पूरन सिंह राणा ने जानकारी दी ”बस में नेपाल के 40 यात्री सवार थे। बस रुपैडिया से ऋषिकेश जा रही थी। दुर्घटना में बस कंडक्टर और एक छोटी बच्ची की मृत्यु हुई है। 4 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल थे उन्हें ऋषिकेश भेजा गया है। वाहन चालक ने बताया कि अचानक एक कार सामने आ गई थी जिस कारण घटना हुई।”



