भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 3 आतंकवादियों को किया गिरफ़्तार, IED और नार्को सहित हथियार बरामद

0

जम्मू-कश्मीर:भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में 3 आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया।तीनों 30 मई की रात खराब मौसम और बारिश का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधियों को देखते ही आतंकियों पर फायरिंग की। PRO डिफेंस ने जानकारी दी ”भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में खराब मौसम और भारी बारिश का फायदा उठाकर 30/31 मई की रात को पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बाड़ पार करने का प्रयास करते 3-4 आतंकवादियों को रोका। सेना ने आतंकवादियों पर फायरिंग की। 3 आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है। एक IED और नार्को सहित कुछ हथियार बरामद हुआ है। गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हुआ जिसे सुरक्षित निकाल लिया गया है। ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here