उत्तराखंड : रोडवेज बस गिरी खाई में, 2 की मौत,38 यात्री घायल

0

रविवार को मसूरी से देहरादून जाते समय उत्तराखंड रोडवेज की एक बस खाई में गिर गई, जिससे 2 की मौत,38 यात्री घायल हो गए।मसूरी से देहरादून जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस के गहरी खाई में गिरने से महिला और उसकी बेटी की मौत, 38 घायल हो गए। आज सुबह मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक रोडवेज बस के खाई में गिर जाने के बाद आईटीबीपी के जवानों ने कई लोगों को बचाया।पुलिस के मुताबिक, हादसा आईटीबीपी कैंप के पास हुआ। घायलों को 70 मीटर गहरी खाई से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने कहा कि दुर्घटना संभवत: बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों से घायलों के इलाज के लिए सभी इंतजाम करने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here