आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर यूपी पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आ’तंकी ह’मले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के घर पहुँचकर उनके परिजनों से मुलाक़ात की।राहुल गांधी ने कहा है कि जान गंवाने वाले लोगों के लिए संसद का एक विशेष सत्र बुलाया कर हमें चर्चा करनी चाहिए। शुभम की पत्नी ऐशन्या ने शुभम द्विवेदी को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की है। इससे पहले 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आ’तंकी ह’मले में मृत कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी के घर बीते दिनों सीएम योगी, आप सांसद संजय सिंह पहुंचे थे।



