बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के नवप्राथमिक विद्यालय सिमराबेड़ा के पारा शिक्षक जयनारायण रविदास की शिकायत पर धनबाद ACB ने कार्रवाई करते हुए आज बुधवार को बोकारो जिले के गोमिया में लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर होरिल प्रजापति को 3500 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. जनवरी 2025 में 9 दिन की हाजिरी गलती से कट गयी उसे सुधारने के एवज में पारा टीचर से 6 हजार रुपए घूस की मांग की थी.



