रांची: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में राज्य सरकार को पत्र भेजकर अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्त करने का निर्देश दिया था। लेकिन राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर उनके रिटायरमेंट आदेश पर पुनर्विचार का आग्रह किया है। फिलहाल अनुराग गुप्ता अपने पद पर बने रहेंगे, जब तक केंद्र की तरफ से अंतिम निर्णय नहीं आता। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा डीजीपी के पद पर अनुराग गुप्ता की नियुक्ति कानूनी तरीके से दो साल के लिए की गयी है जो कि कैबिनेट की बैठक के बाद लिया गया निर्णय था।



