UP: करीब 30 लोगों को ले जा रही नाव के पलट जाने से 3 महिलाओं की मौत, कई लापता

0

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोमवार को तमसा नदी में करीब 30 लोगों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन अन्य के लापता होने की आशंका है।अब तक 3 महिलाओं की मृत्यु की सूचना है।खबरों के मुताबिक, भीड़भाड़ के कारण नाव पलट गई।सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के समय लोग स्थानीय मेले में जा रहे थे।स्थानीय नाविकों की मदद से बचाव कार्य जारी है।
DM रवींद्र कुमार, बलिया ने बताया ”आज सुबह करीब 8:30 बजे माल्देपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के लिए लोग आए थे। उसी कार्यक्रम के अंतर्गत लोग नाव से दूसरी ओर जा रहे थे। हमें सूचना मिली कि इंजन में खराबी होने के कारण नाव पलट गई। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने बचाव अभियान शुरू किया। अभी तक की सूचना के अनुसार सभी लोगों को निकाल लिया गया है, 3 महिलाओं की मृत्यु की सूचना है। 4 महिलाएं ज़िला अस्पताल में भर्ती हैं। अभी नाव निकालना बाकी है, उसके नीचे कोई दबा ना हो, इस कारण बचाव अभियान अभी भी जारी है। नांव में 30 लोगों के सवार होने की सूचना है। नाविक अभी फरार है। ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here