आर्यन खान ड्रग्स मामले में मुंबई कोर्ट ने CBI से 3 जून तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा, समीर वानखेड़े को दी अंतरिम राहत

0

महाराष्ट्र: आज मुंबई NCB के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े बॉम्बे हाई कोर्ट में पेश हुए।बॉम्बे हाई कोर्ट ने समीर वानखेड़े को अगली सुनवाई तक सुरक्षा प्रदान की है, जो 8 जून को होगी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने समीर वानखेड़े को निर्देश दिया कि जब भी एजेंसी द्वारा आवश्यकता हो जांच के लिए सीबीआई के सामने पेश हों। आर्यन खान ड्रग्स मामले में मुंबई कोर्ट ने CBI से 3 जून तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। मामले की अगली सुनवाई 8 जून को होगी, तब तक के लिए समीर वानखेड़े को अंतरिम राहत दे दी गई है। वानखेड़े को बॉम्बे हाई कोर्ट ने शर्तों पर सुरक्षा प्रदान करते हुए कहा है कि वे व्हाट्सएप के माध्यम से मामले से संबंधित कुछ भी प्रकाशित न करे और उन्हें कोई प्रेस बयान देने से मना किया है साथ ही सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने को कहा है। इससे पहले मुंबई NCB के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने दावा किया कि 4 दिन से लगातार कुछ धमकियां आ रही हैं जिसकी जानकारी उन्होंने मुंबई पुलिस आयुक्त को देने वाले हैं। उन्होंने कहा मुझे और मेरी पत्नी को पिछले 4 दिनों से धमकी मिल रही है और सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज आ रहे हैं। मैं इसके बारे में आज मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर विशेष सुरक्षा की मांग करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here