NIA पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से करेगी पूछताछ , आठ दिन की रिमांड मिली

0

रांची: कुख्यात पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के सुप्रीमो दिनेश गोप, जिसे एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) और झारखंड पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रविवार को भूटान से गिरफ्तार किया था, आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 8 दिन की पूछताछ के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया गया। हालांकि एजेंसी ने 100 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित चरमपंथी से पूछताछ करने के लिए 15 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन 8 दिन की ही रिमांड दी गई है। मालूम हो कि 30 लाख का इनामी नक्सली दिनेश गोप को कई सुरक्षा के बीच रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बाहर लाया गया.दिनेश गोप की गिरफ्तारी नेपाल में हुई थी इसके बाद दिल्ली होते हुए रांची लाया गया। सूत्रों के मुताबिक़ एनआईए दिनेश गोप को गुप्त स्थान पर रखकर उससे पूछताछ करने वाली है. इस दौरान कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. ज्ञात हो कि दिनेश गोप के सिर पर झारखंड पुलिस द्वारा 25 लाख और एनआईए द्वारा उसपर पांच लाख का इनाम रखा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here