विराट कोहली के कमरे में घुसा अनजान शख्स, वीडियो बनाया और सोशल मिडिया पर पोस्ट कर दिया, कोहली हुए नाराज

0

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विराट कोहली टीम इंडिया के साथ क्राउन पर्थ होटल में ठहरे हुए हैं। इसी बीच विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कोहली के पूरे कैमरे को दिखाया गया है। यह वीडियो किसी फैन द्वारा बनाया गया है जिसने कोहली की गैरमौजूदगी में उनके रूम में जाकर वीडियो बनाया है।इसमें उनके जूते, किचन और बाकी सामान नजर आ रहा है। कोहली इस वीडियो पर प्रतिकिया देते हुए कहा है कि यह मेरी प्राइवेसी को भंग करने जैसा है। कृपया किसी की प्राइवेसी को रिस्पेक्ट करें और उसे अपने मनोरंजन का जरिया ना बनाएं।” विराट ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा,”मैं समझता हूं कि फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लेकर काफी खुश और उत्सुक रहते हैं। मैं इसकी प्रशंसा भी करता हूं। लेकिन यह जो वीडियो सामने आया है इसने मुझे मेरी प्राइवेसी को लेकर चिंतित किया है। अगर मैं अपने खुद के होटल रूम में प्राइवेसी नहीं ले सकता तो मुझे मेरा पर्सनल स्पेस कहां मिलेगा। मैं बिल्कुल भी इस तरह से फैनटेसिज्म से सहज नहीं हूं। यह मेरी प्राइवेसी को भंग करने जैसा है। कृपया किसी की प्राइवेसी को रिस्पेक्ट करें और उसे अपने मनोरंजन का जरिया ना बनाएं।” बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने भी कमेंट किया और इस मामले को लेकर निराशा जताई।इतने बड़े होटल में अगर इस तरह कोई अनजान शख्स किसी खिलाड़ी की गैरहाजिरी में उसके होटल के कमरे के भीतर दाखिल हो जाना होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी खड़े करता है।

https://twitter.com/nic_savage1/status/1586944306413072384?t=nx6jl081SMrXHqo0gqfxzA&s=19

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here