गुजरात: मोरबी के ब्रिज हादसे में BJP सांसद ‘मोहनभाई कल्याणजी कुंदारिया’ के 12 रिश्तेदारों की मौत

0

गुजरात: BJP सांसद ‘मोहनभाई कल्याणजी कुंदारिया’ के 12 रिश्तेदारों की मोरबी हादसे में मौत हो गई है.सांसद मोहन कुंदरिया की बहन के परिवार के 12 सदस्यों की मौत हो गई है. रिश्तेदार बहन की जेठानी के परिवार के सदस्यों, चार बेटियों, चार दामाद और बच्चों की मौत हो गई है. बता दें कि मोरबी जिले की दो विधासभाएं मोहनभाई कल्याणजी कुंदारिया के लोकसभा क्षेत्र में आती हैं.कुंदारिया के राजकोट लोकसभा क्षेत्र में केबल ब्रिज गिरा है. रविवार को हुए ब्रिज हादसे में मरने वालों की संख्या 141 पहुंच गई है. वहीं, 70 लोग इसमें घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस ब्रिज को सात महीने के रिनोवेशन के बाद पांच दिन पहले ही दोबारा खोला गया था, जिससे प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं.आरोप है कि ब्रिज को फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं दिया गया था. ब्रिज पर क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने को ब्रिज टूटने की वजह बताया जा रहा है.रिपोर्ट के मुताबिक, इस ब्रिज की क्षमता 100 लोगों की थी लेकिन रविवार को 400 टिकट बेचे गए. BJP सांसद ‘मोहनभाई कल्याणजी कुंदारिया’ ने कहा है कि इस हादसे के लिए दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here