महापर्व छठ पूजा का आज हुआ समापन, मुख्यमंत्री से लेकर कई वरिष्ठ विधायक, वरिष्ठ नेता छठी मईया को अर्घ्य देने पहुंचे घाट

0

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का आज समापन हुआ है। झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लेकर कई विधायकों, वरिष्ठ नेताओं ने महापर्व के इस अवसर पर पूजा में भाग लिया साथ ही झारखण्ड वासियों कि ख़ुशीहाली के लिए छठी मैया से कामना की है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रांची के हटनिया तालाब में छठ पूजा समारोह में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर अपनी श्रद्धा अर्पित की।मुख्यमंत्री ने आज महापर्व के इस अवसर पर कहा श्रद्धा, समर्पण, प्रेम और एकता का यह पर्व आप सभी के जीवन मे खुशियां लाये। भगवान भास्कर और छठी मईया आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें।

मांडर विधानसभा क्षेत्र के बेड़ो घाट में पवित्रता व लोक आस्था का महापर्व में आज उदयगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देकर विधायक शिल्पी तिर्की ने भगवान भास्कर एवं छठ माता से आशीर्वाद प्राप्त किया उन्होंने इस अवसर पर कहा छठ माँ एवं सुर्य नारायण सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें, सभी को खुशहाल रखे यही कामना करती हूँ.

बीजेपी विधायक दल के नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आस्था के इस महानुष्ठान में कल अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। बाबूलाल मरांडी ने कल इस शुभ अवसर पर व्रतियों के बीच नारियल व अन्य पूजन सामग्रियों के वितरण भी किया। जिसके बाद बाबूलाल मरांडी ने आज भोर में उदित सूर्य को अर्घ्य देने और महाप्रसाद पाने के साथ ही इस महानुष्ठान का समापन किया।

वहीं हजारीबाग के बड़कागांव से विधायक अंबा प्रसाद ने भी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को परिवार सहित अर्घ्य दिया और सूर्यदेव व छठी मैया से सभी के सुख समृद्धि और ख़ुशहाली के लिए मंगलकामना की। आज भोर में उदयगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देकर और महाप्रसाद प्राप्त किया।

लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के चौथे एवं अंतिम दिन झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बन्ना गुप्ता ने पत्नी सुधा गुप्ता संग कदमा नील सरोवर छठ घाट पर उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर कर पूजा-अर्चना किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here