एलन मस्क द्वारा ट्विटर के खरीदे जाने के बाद ट्विटर में काफी बदलाव किए जा रहे हैं.एलन मस्क अब ब्लू वेरिफिकेशन प्रक्रिया में बदलाव करने की प्लानिंग कर रहे हैं.एलन मस्क अब ट्विटर पर किसी यूजर के अकाउंट को ब्लू टिक देने के लिए मोटी फीस वसूलने की तैयारी में हैं.अभी वेरिफाइड यूजर्स को सब्सकिप्शन के लिए 90 दिन मिलते हैं. अगर इस दौरान सब्सक्रिप्शन नहीं किया तो उसके अकाउंट से ब्लू मार्क हटा दिया जाता है. बता दें कि अभी ब्लू टिक के लिए 4.99 डॉलर यानी कि करीब 413 रुपये का भुगतान करना पड़ता है.लेकिन अब ब्लू टिक की कीमत बढ़ा दी जाएगी. सूत्रों के अनुसार एलन मस्क ट्विटर पर ब्लू सब्सक्रिप्शन देने के लिए 19.99 डॉलर यानी कि करीब 1,640 रुपये वसूलने की तैयारी में हैं.रिपोर्ट में यह भी कहा गया है जो कर्मचारी इस प्रोसेस में लगे हैं, यदि वे तय समय पर अपना काम पूरा नहीं करते हैं तो उन्हें नौकरी से भी निकाला जा सकता है।इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि हमें 7 नवंबर तक नया फीचर लांच करने की डेडलाइन मिली है।



