बिहार: पिता ने शराब के लिए रखे थे 100 रुपए, 10 साल की बेटी द्वारा प्रसाद खरीदने पर गर्दन काटकर कर दी ह’त्या

0

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाने के सहबलवा गांव में रविवार रात नशे में धुत पिता ने फरसा से अपनी बेटी की गर्दन काट कर हत्या कर दी.आस-पास के लोगों ने जानकारी दी कि पिता बालेंद्र भगत उर्फ गोनू भगत ने शराब पीने के लिए घर में कुछ पैसे रखे थे. 10 साल की बेटी खुशी कुमारी ने छठ के लिए 100 रुपए का प्रसाद खरीद लिया.जब रात को नशे में पिता घर लौटा तो बेटी से रखे हुए पैसे के बारे में पूछा. प्रसाद खरीदने की बात बताने पर पिता ख़ुशी की पिटाई करने लगा.पिता की पिटाई से बचने के लिए ख़ुशी पड़ोसी के घर में छिप गई.रात में पड़ोस से खुशी घर लौटी, तो पिता ने पीछे से उसके गर्दन पर फरसा से वार कर दिया. घटनास्थल स्थल पर ही उसकी मौत हो गई.सोमवार की सुबह आरोपी पिता बालेंद्र भगत को गिरफ्तार कर पुलिस ने फरसा जब्त कर लिया है. साथ ही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.बताया जा रहा है कि बेटी की मां का पहले ही निधन हो चुका है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here