हजारीबाग में अज्ञात अपराधियों ने प्लाइवुड कारोबारी की ह’त्या की

0

हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के गुरु गोबिंद सिंह रोड में अज्ञात अपराधियों ने प्लाईवुड कारोबारी सुजीत देव की बीती रात बेरहमी से हत्या कर दी.जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर रात अपराधियों ने उसकी हत्या करने के लिए उसके घर में तोड़फोड़ की.उन्होंने सुजीत पर धारदार हथियार से कई वार किए। हत्या के बाद अपराधी गेट पर बाहर से ताला लगाकर चले गए।

घटना की जानकारी सुजीत देव के बड़े भाई अजीत देव ने पुलिस को दी।सुजीत का फोन गुरुवार रात 10:00 बजे से स्विच ऑफ था। वह अकेला रहता था। सुबह गेट पर बाहर से ताला लगा तो परिजन घबरा गए और पुलिस को सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंची तो सीढ़ियों पर खून के निशान मिले। उनके मुताबिक अपराधियों ने सीसीटीवी और डीवीआर से भी छेड़छाड़ की है. जांच के लिए कमरे को सील कर दिया गया है।

हजारीबाग के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुजीत देव का शव संदिग्ध अवस्था में उनके ही प्रतिष्ठान से बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि बीती रात सुजीत देव अपने घर समय से नहीं पहुंचे तो घर वालों ने उनकी तलाश शुरू कर दी. रात के 2:00 बजे के आसपास उनकी तलाश में घर के लोग गुरु गोविंद सिंह स्थित प्रतिष्ठान में भी गए. जहां पर उनकी गाड़ी को वहां पर देखा गया. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस गोदाम के रास्ते उनके प्रतिष्ठान तक पहुंची जहां उनका शव पाया गया. बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here