हजारीबाग: हजारीबाग के सांसद मनीष जयसवाल ने बड़कागांव के गोंदलपुरा की मेधावी बेटी ममता कुमारी की मदद के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। ममता का सपना IAS अधिकारी बनकर देश की सेवा करने का है, लेकिन कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उनकी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी में बाधा आ रही थी।उन्होंने ममता कुमारी का नामांकन प्रतिष्ठित चाणक्य IAS एकेडमी (Chanakya IAS Academy) में कराया है।एकेडमी में ममता की दो वर्षों की पूरी कोचिंग और पढ़ाई का खर्च उठाने की व्यवस्था सांसद द्वारा की गई है।सहायता मिलने के बाद ममता कुमारी अपने पिता प्रमोद महतो के साथ सांसद सेवा कार्यालय पहुंचीं, जहां उनका आत्मविश्वास और देश सेवा का संकल्प देखने लायक था।




