झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को यौन उत्पीड़न के आरोपी खूंटी के एसडीएम सैयद रियाज अहमद को निलंबित करने का आदेश दिया है.झारखंड पुलिस ने 2019 बैच के आईएएस अधिकारी सैयद रियाज अहमद के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद 5 जुलाई को अपनी हिरासत में लिया था। अहमद जुलाई 2021 से खूंटी में अनुमंडल दंडाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।पुलिस ने यह कार्रवाई चार जुलाई को महिला थाने में अमहेद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद की थी.दरअसल डीसी ऑफिस में ट्रेनिंग के लिए आई आईआईटी की एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न मामले में सैयद रियाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।



