मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की लाखों महिलाओं को खुशियों का उपहार

0
hemant soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज हजारीबाग पहुंचे। जहाँ उन्होंने झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की लाखों महिलाओं को खुशियों का उपहार दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज कार्यक्रम का शुभारम्भ कर रामगढ़ की 1 लाख से अधिक, हजारीबाग की 2 लाख 29 हजार से अधिक, कोडरमा की 99 हजार से अधिक, गिरिडीह की 2 लाख 95 हजार से अधिक, धनबाद की 2 लाख से अधिक एवं बोकारो की 2 लाख 26 हजार से अधिक महिलाओं को सम्मान राशि दी। झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो की 13 लाख 94 हजार 82 महिलाओं को प्रथम किस्त के रूप में करीब ₹1अरब 39 करोड़ से अधिक राशि का हस्तांतरण हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here