रांची:पूर्व सांसद सुमन महतो के आवास पहुंच कर उनकी दिवंगत पुत्री को सीएम ने दी श्रद्धांजलि

0
hemant soren

रांची : मुख्यमंत्री Hemant Soren एवं गांडेय विधायक श्रीमती Kalpana Soren ने पूर्व सांसद श्रीमती सुमन महतो के जमशेदपुर स्थित आवास पहुंच कर उनकी दिवंगत पुत्री अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया ”झामुमो परिवार के स्तंभ रहे पूर्व सांसद स्व सुनील महतो जी एवं पूर्व सांसद श्रीमती सुमन महतो जी की पुत्री स्व अंकिता महतो की आत्मा को परमात्मा शांति प्रदान करे। इस दुःख की घड़ी में पूरा झामुमो परिवार शोकाकुल श्रीमती सुमन महतो जी एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here