हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में टेक महिंद्रा द्वारा आयोजित रोजगार मेला में बडकागांव विधायक अम्बा प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई. कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए अम्बा प्रसाद ने उन्हें इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए शुभकामनाएँ दी.साथ ही विश्वविद्यालय परिवार और टेक महिंद्रा के सदस्यों को उनके बहुमूल्य सहयोग और उपस्थिति के लिए अम्बा प्रसाद धन्यवाद दी.अम्बा प्रसाद ने पहल की मगर, उसे पटल पर उतारने में इनका बहुत योगदान रहा.इस मौके पर विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती सुमन कैथरीन किसपोट्टा, सीसीडीसी वीबीयू डॉ केके गुप्ता, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ पंकज मांझी, प्रत्यूष राहुल सहित टेक महिंद्रा के तमाम ऑफिशियल्स और विभिन्न छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.




