रांची : JMM गढ़वा जिला कमिटी ने नहर चौक चिनियां मोड़ से समाहरणालय तक जुलूस निकाला। झामुमो का कहना है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लगातार झारखंड से हक-अधिकार छीनकर रही है। केंद्र की झारखंड विरोधी मानसिकता एवं उसके दोहरे चरित्र के खिलाफ आज झामुमो द्वारा झारखंडी अधिकार मार्च निकाला गया। झामुमो का कहना है कि भाजपा हमारे अधिकारों को छीन कर गुजरातियों को देना चाहती है। हमारे युवाओं को भड़काने वाली भाजपा भूल जाती है कि 17 साल तक वो झारखंड के सत्ता में थे, डबल इंजन की सरकार थी। अब जब अधिकार मिल रहा है तब ये षड्यंत्र कर रहे हैं।
आज हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर रांची के मोराबादी मैदान में युवाओं का जनसमूह देखने को मिला.हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोरहाबादी मैदान में धरना दिया, नारेबाजी की.युवा आक्रोश रैली को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन के फव्वारे और कंटीले तारों की घेराबंदी की.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा डाल्टनगंज, चंदवा, कुडू, लातेहार में घंटो से युवा आक्रोश रैली में भाग लेने आ रहे लोगों को सरकार के इशारे पर रोका गया है।हेमंत जी, आपको सुझाव देने वालों का धन्यवाद। जो आक्रोश रैली सिर्फ रांची तक सीमित थी, उसे आपके कृत्य ने पूरे राज्य में फैला दिया। ये आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन के फव्वारे और कंटीले तारों की घेराबंदी भी अब हेमंत सरकार को नहीं बचा पाएंगे। झारखंड के युवाओं को उनके हक़ की नौकरी, उनके हक़ का रोजगार और पिछले 5 सालों से हो रही नाइंसाफी का न्याय दिलाने के लिए निर्णायक लड़ाई का आगाज हो चुका है।भारतीय जनता पार्टी, युवाओं को इंसाफ दिलाने के लिए हेमंत सरकार के हर दमनकारी कदम का मुंहतोड़ जवाब देगी।हेमंत सरकार के खिलाफ आरंभ है प्रचंड!हम लड़ेंगे साथी, युवाओं की आवाज उठाने के लिएहम लड़ेंगे साथी, युवाओं को इंसाफ दिलाने के लिए हम लड़ेंगे साथी, पेपर लीक का जवाब मांगने के लिए हम लड़ेंगे साथी, 5 लाख नौकरी का हिसाब मांगने के लिए हम लड़ेंगे साथी, इन खून की एक-एक बूंदों का हिसाब मांगने के लिए हम लड़ेंगे साथी, हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए.




