रांची: दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन का हुआ उद्घाटन

0
ranchi police

रांची के डोरंडा स्थित जैप वन के सभागार में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन का उद्घाटन राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने किया। मौके पर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव और पुलिस महानिदेशक समेत पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी उपस्थित हैं।दिनांक 23 एवं 24 अगस्त को दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिसकर्मी/पदाधिकारी सम्मेलन महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में आयोजित हुई है जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा महिलाओं के द्वारा और उनके सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है। इस दिशा में महिला थाना की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य भी महिला थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here