उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां गढ़ हाइवे स्थित चरौरा मुस्तफाबाद गांव के पास सोमवार सुबह 11 बजे अमेरिका में पढ़ने वाली छात्रा सुदीक्षा भाटी की सड़क हादसे में मौत हो गई. बाइक सवार कुछ युवक उसके साथ छेड़खानी कर रहे थे. इस हादसे में उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. सुदीक्षा लॉकडाउन का वजह से अमेरिका से भारत लौटी थी.खबरों के मुताबिक गौतमबुद्धनगर जिले के थाना दादरी क्षेत्र के डेयरी स्केनर गांव निवासी सत्येंद्र भाटी का बेटा निगम भाटी सोमवार सुबह भतीजी सुदीक्षा के साथ बाइक से मामा के घर माधवगढ़ गांव जा रहा था. जब दोनों बुलंदशहर-गढ़ हाइवे स्थित चरौरा मुस्तफाबाद गांव के मोड़ के पास पहुंचे तो उनकी बाइक की एक बुलेट सवार से टक्कर हो गई. इस हादसे में 17 साल की सुदीक्षा की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका चाचा निगम गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद बुलेट सवार मौके से भाग गए. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने निगम को अस्पताल में भर्ती करवाया. वहीं, छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.ranjana pandey



