दो दिवसीय बंशीधर महोत्सव, 27 योजनाओं का सीएम सोरेन ने किया उद्घाटन

0
CM Soren

गढ़वा:मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बंशीधर नगर ( नगर उंटारी) , गढ़वा में आयोजित दो दिवसीय राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 27 योजनाओं का भी उद्घाटन -शिलान्यास किया।सीएम सोरेन ने कहा बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव बनाया गया है। इसी तरह पलामू प्रमंडल के आदिवासी भाइयों-बहनों के ऐतिहासिक दुबियाखाड़ मेला को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया गया है। आप सभी का आशीर्वाद, आप लोगों का सहयोग यूं ही बना रहा तो विगत 5 साल में जो गति विकास को दिया गया है वह गति 100 गुना बढ़ाने का मैं वादा करता हूं। साथ ही यहां की जो भी चिर-परिचित पुरानी मांगे हैं, उन सभी मांगों का समाधान करने का हम कार्य करेंगे। सरकार बनाने के बाद पहला सत्र हम लोग चला रहे हैं इसके बाद आपके बीच सरकार आपके द्वार आएगी। जहां आपकी समस्या का समाधान आपके दरवाजे पर करने का हम कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here