रांची:आज जिला स्तर पर राजनीतिक दलों (मान्यता प्राप्त)के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए डीसी द्वारा विधानसभावार मतदाताओं की जानकारी, High Rise Building/Apartment में अवस्थित मतदान केन्द्रों, प्रपत्र-6. 7. 8 के संबंध में, नये मतदाताओं को अहर्ता तिथि की EPIC कार्ड वितरण से संबंधित, मतदान केन्द्रों के Rationalization (पुर्नव्यवस्थिकरण), 1500 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राजनीतिक दलों (मान्यता प्राप्त) के प्रतिनिधियों से उनके राय और सुझाव भी लिए गए। उनके सुझावों पर सम्बंधित पदाधिकारी को कार्य करने का निर्देश दिया गया।चुनाव आयोग ने कानूनी ढांचे के भीतर चुनावी प्रक्रियाओं को और मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर राजनीतिक दलों (मान्यता प्राप्त)के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत हुई।



