ट्रांसपोर्ट नगर फेज 01 का शुभारंभ एवं फेज 02 के भूमि पूजन हुआ संपन्न

0
hemant soren

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के कांके स्थित सुकरहुटू में नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर फेज 01 के उद्घाटन एवं फेज 02 के भूमि पूजन समारोह में शामिल हुए।राज्य गठन के बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में व्यवसायियों के हितों को देखते हुए ट्रांसपोर्ट नगर फेज 01 का शुभारंभ एवं फेज 02 के भूमि पूजन संपन्न हुआ। 40.68 एकड़ में फैला है, ट्रांसपोर्ट नगर। फेज टू का निर्माण 09 एकड़ से अधिक भूमि पर किया जाएगा। सीएम ने कहा सुसज्जित और व्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर रांची को मिल गया। ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को यहां पर सुविधाएं मिलेंगी। यह तो शुरुआत हुआ है, आगे चलकर बढ़ती गतिविधि के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। राज्य सरकार इसमें नए आयाम जोड़ने का कार्य करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here