आर्टिकल 370 का ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल,रामायण अभिनेता PM मोदी के किरदार में

0

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की आगामी फिल्म आर्टिकल 370 का ट्रेलर गुरुवार (9 फरवरी, 2024) को ऑनलाइन जारी किया गया। कुछ ही समय में यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसे लाखों व्यूज मिले।ट्रेलर अपनी उपयुक्त स्टार कास्ट और प्रभावशाली संवादों के लिए नेटिज़न्स ने जमकर सराहा। एक्शन फिल्मों के बीच लंबे समय के बाद बॉलीवुड में एक अलग तरह की फिल्म देखने को मिलेगा। यामी गौतम ने इसे बखूबी निभाया। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, “यह फिल्म निश्चित रूप से राष्ट्रीय पुरस्कार जीतेगी।”बता दें कि फिल्म में रामायण अभिनेता अरुण गोविल भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाते नजर आएंगे। ट्रेलर से उनका फर्स्ट लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आर्टिकल 370, 23 फरवरी, 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। इसमें प्रिया मणि, वैभव तत्ववादी, स्कंद ठाकुर, अश्विनी कौल, किरण करमरकर, दिव्या सेठ शाह, राज जुत्शी, सुमित कौल, राज अर्जुन, असित गोपीनाथ भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here