लोकसभा में संजय सेठ :JSSC का एडमिट कार्ड पूर्व CM के करीबी के यहां से बरामद होना बहुत गंभीर मामला

0

आज रांची के सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके करीबी विनोद सिंह के व्हाट्सएप चैट और JSSC पेपर लीक का मामला उठाया। सांसद ने JSSC के पेपर लीक और व्हाट्सएप चैट के पूरे मामले के सीबीआई जांच की मांग की. सांसद ने लोकसभा में कहा कि झारखंड में झामुमो और कांग्रेस की सरकार को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं।यहां की पूर्व की सरकार व्हाट्सएप पर चलती थी। JSSC का एडमिट कार्ड पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी के यहां से बरामद हुआ। यह बहुत गंभीर मामला है। राज्य के लाखों युवा इंसाफ के लिए सड़कों पर हैं। राज्य के 9 लाख युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे हैं। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here