पूर्वी सिंहभूम:DC ने प्रस्तावित CM आगमन को लेकर SSP के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

0

पूर्वी सिंहभूम: मुख्यमंत्री, झारखण्ड चम्पई सोरेन 09 फरवरी को आयोजित प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।डीसी ने वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ गोपाल मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।कार्यक्रम स्थल में आगंतुकों के बैठने की उचित व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चलंत शौचालय की उपलब्धता तथा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था, पार्किंग, सुगम यातायात व्यवस्था आदि की समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।इससे पहले पूर्वी सिंहभूम जिला में प्रस्तावित सीएम आगमन को लेकर बुधवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक कर डीसी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया।मुख्यमंत्री प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री द्वारा तीनों जिला के लाभुकों के बीच प्रथम किश्त की राशि जारी की जाएगी जो डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here