दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक एसपी ने निजी और यात्री वाहनों के आवागमन को लेकर जारी की अधिसूचना

0

Ranchi: दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक एसपी ने रांची के प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों, निजी और यात्री वाहनों के आवागमन को लेकर एक अधिसूचना जारी की है. जिसके अनुसार इस वर्ष दुर्गा पूजा का मुख्य त्योहार दिनांक – 20.10.2023 से दिनांक 24.10.2023 तक मनाया जाऐगा, जिसमें दिनांक 24 / 25.10.2023 को मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त अवसर पर राँची शहर के प्रमुख मार्गों में यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार से होगी।

(क) भारी वाहनों के लिए :-

दिनांक 20.10.2023 से दिनांक 24.10.2023 तक प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से दूसरे दिन प्रातः 04:00 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है।

(ख) निजी एवं यात्री वाहनों का परिचालन मार्ग

दिनांक- 20.10.2023 से दिनांक 24.10.2023 तक प्रतिदिन 16:00 बजे अपराह्न से दूसरे दिन प्रातः 04:00 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है।

प्रातः 04:00 बजे तक निजी एवं यात्री वाहनों का परिचालन निम्न प्रकार होगी

  1. सभी प्रकार के निजी वाहन / ऑटो / ई-रिक्शा का परिचालन कचहरी चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सुजाता चौक की ओर वर्जित रहेगा। सुजाता चौक की तरफ से मेन रोड में आने वाले सभी निजी वाहन सैनिक मार्केट / जी.ई.एल. चर्च कम्प्लेक्स तक ही जा सकेंगे।
  2. पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट (रातु रोड) की ओर आने वाली सभी छोटी गाड़ियों का परिचालन 16:00 बजे अपराह्न से प्रातः 04:00 बजे तक मिनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज चौक तथा वहाँ से हरमू चौक की ओर होगी हरमू की तरफ से किशोरगंज होकर रातु रोड की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों का परिचालन किशोरगंज चौक तक ही होगा। इस ओर से आने वाले ऐसे सभी दो पहिया वाहन किशोरगंज से आगे पहाड़ी मंदिर मोड़ से मिनाक्षी सिनेमा मोड़ एवं रातु रोड होकर पिस्का मोड़ की ओर जाएँगे हरमू बाईपास रोड के तरफ से पिस्का मोड़ की तरफ जाने वाले छोटे चार पहिया वाहन बी०जे०पी० कार्यालय के पास से पीपर टोली होकर कटहल मोड़ / हेहल अंचल होते हुए पिस्का मोड़ की तरफ जाएँगे।
  3. कांके रोड से कचहरी चौक की तरफ आने वाली छोटी गाड़ियाँ जाकिर हुसैन पार्क / रेडियम रोड होकर कचहरी चौक तक लालपुर चौक से कचहरी चौक आने वाली छोटी गाड़ियाँ जे०पी०एस०सी० कार्यालय तक बरियातु रोड से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाली छोटी गाड़ियाँ लाईन टैंक रोड स्थित रामगढ़ ट्रैकर पड़ाव तक एवं डंगराटोली चौक से सर्जना चौक की ओर आने वाली छोटी गाड़ियाँ मिशन चौक तक ही आ सकेंगी।
  4. लालपुर से कोकर जाने वाले मार्ग वन-वे रहेगा. सिर्फ लालपुर से कोकर की ओर जाने वाले वाहन सदर थाना वाले मार्ग से होते हुए जाऐंगे कोकर से लालपुर की ओर आने वाली गाड़ियाँ कांटाटोली होकर अपने गंतव्य तक जाएंगी।
  5. हरमू रोड से छोटी गाड़ियाँ अरगोड़ा चौक, कडस, सुजाता चौक, मुण्डा चौक होते हुए कांटाटोली जा सकती है।
  6. 7. कांके रोड से आने वाली गाड़ियां राम मंदिर, रणधीर वर्मा चौक, करमटोली से बुटी मोड़ होते हुए जमशेदपुर या कांटाटोली के तरफ जा सकती हैं।
  1. मेन रोड में 16:00 बजे से अगले दिन 04:00 बजे सुबह तक छोटे वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है।
  2. समय 16:00 बजे अपराहन से अगले दिन 04:00 बजे सुबह तक न्यू मार्केट चौक से किश. गंज चौक तक छोटी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here