देवघर : जिला, प्रखण्ड व पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य केन्द्र, स्वास्थ्य उपकेन्द्र, अटल मुहल्ला क्लिनिक की व्यवस्थाओं एवं केन्द्रों में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की अद्यतन स्थिति से मंगलवार को डीसी अवगत हुए। साथ ही जिले में आईएमआई 5.0 अभियान के दौरान किये जाने वाले विभिन्न कार्यों को लेकर चिकित्सकों की टीम एवं सभी प्रखण्डों के एमओआईसी को संबंधित विभाग के अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ पर कार्य करने का निदेश दिया।साथ ही राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम, मलेरिया, डैंगू, टीबी, चिकनगुनिया, फाईलेरिया, फैमिली प्लानिंग के अलावा बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उदेश्य से जिला व प्रखण्ड स्तर के अधिकारियों व चिकित्सकों के टीम को जमीनी स्तर पर बेहतर तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया।



